महंगे फेशियल या ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बिना भी त्वचा को नेचुरल निखार और चमक दी जा सकती है। अगर आप भी कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से चेहरे की चमक बढ़ाना चाहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करें।
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को हल्का एक्सफोलिएट करता है और हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण देती है। 1 चम्मच दूध + आधे चम्मच हल्दी मिलाकर 5-10 मिनट चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा साफ और चमकदार बनाने में मददगार है।
खीरे में पानी और विटामिन C भरपूर होता है, जो त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है। इसके लिए साफ चेहरे पर खीरे का रस लगाकर 15 मिनट रखें, फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे झुर्रियों और डलनेस को कम करता है।
शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और नींबू नेचुरल ब्लीचिंग का काम करता है। इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें।
नारियल तेल विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। रात को हल्की मसाज करें और सुबह चेहरा धो लें। त्वचा नरम, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनती है।
स्ट्रॉबेरी में विटामिन C और योगर्ट में प्रोटीन और लैक्टिक एसिड होता है। इसे मिलाकर 10-15 मिनट चेहरे पर लगाएं और धो लें। यह स्किन टोन निखारता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है, हाइड्रेट करता है और मुंहासों व दाग-धब्बों को कम करता है। रोजाना सुबह या रात को 10 मिनट लगाएं और धो लें। इससे स्किन नेचुरल ग्लो मिलता है।
एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और शहद में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इसे हफ्ते में 1-2 बार लगाएं। त्वचा को पोषण और नेचुरल निखार देता है।
आप इन घरेलू उपायों को नियमित अपनाएं। ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva