आज नेशनल डॉक्टर्स डे है आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें डॉक्टर से जुड़े हुए किस्से बताए गए हैं।
संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई एम बी बी एस एवरग्रीन फिल्म है। इस फिल्म में मुन्ना भाई अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए डॉक्टर की पढ़ाई करते हैं।
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह में भी शाहिद कपूर का रोल डॉक्टर का था।
ड्रग के ऊपर बनी फिल्म उड़ता पंजाब में करीना कपूर खान ने डॉक्टर का किरदार निभाया था।
फिल्म डॉक्टर जी अगर आपने नहीं देखी तो आज ही अपनी लिस्ट में एड कीजिए। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने मुख्य भूमिका निभाई है।
आयुष्मान खुराना के साथ इस फिल्म में रकुल प्रीत भी हैं। दोनों डॉक्टर की पढ़ाई करते हैं और सपना साकार करते हैं।
फिल्म डियर जिंदगी में शाह रुख खान ने साइक्रेटिस्ट की भूमिका निभाई है। फिल्म में आलिया भट्ट के रोल को भी काफी पसंद किया गया है।
अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म आनंद में भी डॉक्टर से जुड़े किस्से बताए गए हैं।