बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन फिलहार सबसे ज्यादा चर्चा में शुमार हैं। अपनी क्यूटनेस की वजह से एक्टर लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन एक बार फिर फिल्म सत्यप्रेम की कथा में साथ नजर आ रहे हैं।
सत्यप्रेम की कथा के सत्यप्रेम काफी महंगी चीजों के शौकीन हैं। आइए जानते हैं-
रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक आर्यन अपने माता-पिता के साथ रहते हैं और वर्सोवा में उनका आलीशान फ्लैट है।
आलिशान फ्लैट के अलावा कार्तिक आर्यन के पास लग्जरी कार का कलेक्शन है। एक्टर के पास BMW और Porsche 718 Boxster भी है।
कार्तिक आर्यन ने अपनी मां को 40 लाख की मिनी कॉपर गिफ्ट दी है। एक्टर अपनी मां पर जान छिड़कते हैं।
कार्तिक आर्यन घड़ियों के भी शौकीन हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर के पास रोलेक्स की घड़ी है जिसकी कीमत 8 लाख से भी ज्यादा है।
कार्तिक आर्यन को बाइक का भी बहुत क्रेज है। एक्टर के पास रॉयल एनफील्ड है।