Nargis Fakhri का फिटनेस रूटीन है बेहद आसान, जरूर आजमाएं


By Akanksha Jain18, Jun 2024 03:29 PMjagran.com

फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस नरगिस फाखरी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने देश-विदेश में अपनी पहचान हासिल की है। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया है और पॉपुलैरिटी पाई है।

नरगिस फाखरी की फिटनेस का राज

नरगिस फाखरी का नाम बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल है। आज हम आपको उनकी फिट बॉडी का राज बताने जा रहे हैं।

फिट रहने के लिए करती हैं कार्डियो

नरगिस फाखरी बॉडी को फिट रखने के लिए कार्डियो करती हैं। कार्डियो के दौरान बॉडी से ज्यादा पसीना आता है जिससे वेट लॉस होता है।

पिलाटेज करती हैं नरगिस फाखरी

इसके साथ ही नरगिस फाखरी पिलाटेज भी करती हैं। स्ट्रेंथ और मसल्स को स्ट्रांग रखने के लिए एक्ट्रेस पिलाटेज करती हैं।

करती हैं योग और जुम्बा

नरगिस फाखरी सबसे ज्यादा वर्कआउट रूटीन पर फोकस करती हैं। एक्ट्रेस योग और जुम्बा भी करती हैं और खुद को फिट रखती हैं।

नाश्ते में क्या खाती हैं नरगिस?

अब बात की जाए डाइट प्लान की तो नरगिस फाखरी नाश्ते में 3 उबले अंडे खाती हैं। एक्ट्रेस का नाश्ता काफी हल्का होता है।

नरगिस फाखरी का लंच और डिनर

लंच में नरगिस वेजिटेबल सूप, सलाद और सालमन फिश खाती हैं। रात के खाने में एक्ट्रेस मिक्स वेजिटेबल या फिर आलू पालक और राजमा दाल खाना पसंद करती हैं।

मीठे से रहती हैं दूर

हेल्दी डाइट को मेंटेन रखने के लिए नरगिस फाखरी चीनी से दूर रहती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी करती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ