बच्चों का नाम रखते समय लोग बहुत खोजबीन करते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि नाम का असर बच्चे की पर्सनालिटी पर पड़ता है।
ऐसे में कुछ लोग बच्चों के ऐसे नाम रखना पसंद करते हैं, जिनका अर्थ ज्ञान या ज्ञान से संबंधित हो। ऐसे कुछ नामों के बारे में बताएंगे, जो ज्ञान के प्रतीक होते हैं।
सरस्वती को ज्ञान की देवी कहा जाता है। इसलिए बच्ची का नाम सरस्वती रख सकते हैं। सरस्वती ज्ञान और रचनात्मकता को दर्शाती हैं।
गार्गी प्राचीन भारत की एक बहुत निपुण महिला थीं, जिनका जिक्र प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। इस नाम पर बच्ची का नाम रख सकते हैं।
मेधा भी ज्ञान और बुद्धिमत्ता को दर्शाती है। ऐसे में बच्ची का नाम मेधा रख सकते हैं।
बच्चे का नाम ज्ञान रख सकते हैं। यह संस्कृत का शब्द है। इसका अर्थ है बोध और जानकारी प्राप्त होना।
किसी विषय के सभी तरह से जानकारी प्राप्त कर उसपर अच्छी तरह से विचार करना मनन कहलाता है। बच्चे का नाम मनन रख सकते हैं।
समित बच्चे के लिए बहुत अच्छा नाम हो सकता है। इसका अर्थ है जो सीख चुका है या फिर ज्ञानवान। इसलिए बच्चे का यह नाम बेहतर विकल्प है।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com