कुछ ही दिनों में रंगों का त्योहार यानी होली आने वाली है। होली से पहले ही जगह-जगह होली पार्टी आयोजित की जाने लगती हैं। ऐसे में होली वाला फंकी लुक पाने के लिए लोग पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं।
रंगों, मस्ती और उमंग से भरे इस त्योहार पर खुद को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो आइए एक नजर डालते हैं इन नेल आर्ट डिजाइन्स पर।
होली के खास मौके पर अपने नेल्स को वाइब्रेंट लुक देना चाहती हैं, तो रेनबो नेल आर्ट ट्राई करें। इसमें आपके नाखून बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।
आजकल मोनोक्रोम कलर्स, प्रिंट्स और पैटर्न फैशन में है। अगर आप सिंगर कलर लुक पसंद करती हैं, तो होली पार्टी में ऐसे मोनोक्रोम नेल आर्ट आपके लिए परफेक्ट है।
अगर आप अपने नेल्स को ग्लैमरस लुक देना चाहती हैं, तो स्पार्कल नेल आर्ट जरूर ट्राई करें। ऐसे नेल पेंट आपके लुक को स्टाइलिश बना देंगी।
होली पार्टी में क्लासी और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो इस तरह के फ्रेंट टिप नेल आर्ट को कराना न भूलें।
मेल्टिंग नेक आर्ट नाखूनों को खूबसूरत और गॉर्जियस लुक देगा। यह डिजाइन होली पार्टी के लिए परफेक्ट है।
अगर आप सिंपल नेल्स पसंद करती हैं, तो ग्लॉसी नेक आर्ट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह खासतौर पर होली के लिए परफेक्ट डिजाइन है।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva