प्रियजनों को इन संदेशों से दें नहाय-खाय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं


By Farhan Khan05, Nov 2024 03:06 PMjagran.com

भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा

छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस पूजा में उगते व डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है।

संतान सुख की प्राप्ति

छठी मैय के विधि-विधान पूर्वक पूजन से साधक को आरोग्यता, सुख-समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

इन मैसेज से दें शुभकामनाएं

इस बार छठ महोत्सव 05 नवंबर से 8 नवंबर तक चलने वाला है। ऐसे में अपने प्रियजनों को इन मैसेज के साथ नहाय-खाय पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

नहाय-खाय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

छठ का पर्व आया, अपने साथ खुशियां अपार लाया, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देने, फिर से एक बार छठ का पर्व आया।

नहाय-खाय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार, मुबारक हो आपको छठ का त्योहार, नहाय खाय की शुभकामनाएं।

नहाय-खाय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ठेकुआ लाओ, लड्डू चढ़ाओ, छठी मैया के गुण गाओ, जय छठी मैया, नहाय खाय की शुभकामनाएं।

नहाय-खाय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

सात घोड़ों के रथ पर सवार, भगवान सूर्य आएं आपके द्वार, किरणों से भरे आपका घर संसार, नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं।

नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं

कदुआ भात से होती है पूजा की शुरुआत, खरना के दिन खाते हैं खीर में गुड़ और भात, सांझ का अर्घ्य करता है जीवन में शुभ शुरुआत, सुबह के अर्घ्य के साथ पूरी हो आपकी हर मुराद।

आप प्रियजनों को इन मैसेज के जरिए नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com