छठ पूजा में इन चीजों का होता है काफी महत्व


By Farhan Khan05, Nov 2024 01:35 PMjagran.com

छठ का पर्व

छठ एक ऐसा पर्व है, जिसमें उगते सूर्य के साथ-साथ डूबते सूर्य की भी पूजा की जाती है। सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है।

छठी मैया की उपासना

सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का यह पारंपरिक पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है।

छठ पूजा में ये चीजें होती है महत्वपूर्ण

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो छठ पूजा में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। आइए इन चीजों के बारे में जानें।  

सुथनी फल

यह एक फल होता है, जो धार्मिक दृष्टि से बेहद पवित्र माना जाता है। सुथनी को छठी मैया को अर्पित किया जाता है। इसका स्वाद शकरकंद जैसा होता है।

गन्ना बेहद महत्वपूर्ण

बिना गन्ने के छठ पूजा अधूरा मानी जाती है। छठी मैया की उपासना करने वाली महिलाएं गन्ना को बांधकर घाट या नदी में सूर्य की उपासना करती हैं।

बनी रहती है रिश्तों में मिठास

मान्यता है कि इससे परिवार और रिश्तों में मिठास बनी रहती है। यह छठी मैया का प्रिय फल गन्ना है। उन्हें गन्ना चढ़ाने से समृद्धि प्राप्त होती है।

छठी मैया का प्रसाद दउरा

दउरा को छठी मैया का प्रसाद माना जाता है। जिसमें मौसमी फल, सूप, पूजा सामग्री और नारियल होता है। इसे अर्घ्य के लिए घाट ले जाया जाता है।

नहाय-खाय के साथ शुरुआत

चार दिनों तक चलने वाली छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू की जाती है। इस दिन घरों की अच्छी तरह से सफाई की जाती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com