हिंदू धर्म में नाग पंचमी त्योहार का अत्यधिक महत्व होता है।हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है।
इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और उन्हें दूध का भोग लगाया जाता है। इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त को मनाई जाएगी।
नाग पंचमी के दिन कुछ खास उपाय करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है और मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है।
नाग पंचमी के दिन नाग देवता की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें दूध, मिठाई और फल का भोग लगाएं। ऐसा करने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन पीपल या बरगद के पेड़ के नीचे नाग देवता के लिए दूध रखना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
नाग पंचमी के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करने से शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है।
अगर कुंडली में काल सर्प दोष है तो इसके निवारण के लिए नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन को किसी स्वच्छ जलधारा में प्रवाहित करें।
नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।
नाग पंचमी के दिन ये उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com