बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम कुछ लोग चाय-पकौड़े का आनंद लेते हैं, तो वहीं कुछ घूमने निकल जाते हैं।
अगर आप भी बारिश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कर्नाटक के ये खूबसूरत झरने देखने के लिए जा सकते हैं। यह झरने आपका मन मोह लेंगे।
अब्बे फॉल्स कुर्ग के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। ऊंचे पहाड़ से होकर गिरता झरना और आसपास फैली हरियाली का दृश्य देखकर मन रोमांचित हो उठता है।
इस फॉल्स का दीदार किए बगैर कर्नाटक का सफर पूरा नहीं हो सकता। जोग फॉल्स यहां के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है।
जोग फॉल्स चार झरनों से मिलकर बना है। बारिश में मौसम साफ होने पर यहां का नजारा वाकई सुंदर हो जाता है।
सथोड़ी फॉल्स को यहां के लोग नियाग्रा फॉल्स भी कहते हैं। यहां तकरीबन 50 मीटर की ऊंचाई से पानी गिरता है। बारिश के मौसम में यह झरना जरूर देखना चाहिए।
दुनियाभर से टूरिस्ट इस वाटर फॉल को देखने के लिए आते हैं। यह झरना डंडेली के पास स्थित है। आप भी एक बार जरूर जाएं।
अगर आप शांति और सुकून वाले झरने को देखना चाहते हैं, तो आपको कुंचिकल फॉल्स देखना चाहिए। यह उडुपी-शिमोगा जिले के बॉर्डर पर स्थित है।
ये झरने बारिश में बेहद खूबसूरत लगते हैं। आपको एक बार जरूर देखने चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com