आज हम आपको राजस्थान की ऐसी कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए।
बांसवाड़ा में मौजूद सौ से ज्यादा टापू और माही सागर बांध देखने लायक हैं। इस जगह काफी हरियाली देखने को मिलती है।
बांसवाड़ा को राजस्थान का चेरापूंजी भी कहा जाता है। बांस और सागवान के जंगलों से घिरा ये शहर देखने में बेहद खूबसूरत नजर आता है।
उदयपुर की खूबसूरत झीलें आपको मोहित कर देंगी। यहां आप पिछोला झील पर नौका विहार करना और जग मंदिर विजिट कर सकते हैं।
उदयपुर में आप दुनिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद झील देख सकते हैं। उदयपुर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है।
राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू घूमने के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। दिलवाड़ा मंदिर और नक्की झील यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
नक्की झील भारत की पहली कृत्रिम झील है और दिलवाड़ा मंदिर श्वेतांबर जैन मंदिरों का समूह है, जिन्हें 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच बनवाया गया था।
जयपुर में आप हवा महल, आमेर का किला, और जल महल जैसे ऐतिहासिक स्थल विजिट कर सकते हैं। जयपुर शॉपिंग के लिए भी काफी अच्छी जगह है।
यहां लोकल बाजारों में आपको राजस्थानी पहनावे की खास झलक देखने को मिलेगी। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com