1 महीने में वजन होगा कम, ब्रेकफास्ट से पहले करें ये काम


By Farhan Khan03, Oct 2024 04:28 PMjagran.com

मोटापे का शिकार

आज की भागदौड़ भरी लाइफ और गलत खानपान की वजह से लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इसके चलते अन्य बीमारियां भी होने लगती हैं।

सुबह की कुछ आदतें

मोटापा से निपटने के लिए लोग दिनभर कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन सुबह की कुछ आदतें आपको वजन कम करने से रोकती हैं।

वेट लॉस के लिए करें ये उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें ब्रेकफास्ट से पहले करने से आपका वजन कम हो सकता है। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

वर्कआउट करें

मेडिटेशन, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, साइकलिंग करें, रस्सी कूदें या फिर स्ट्रेचिंग करें। किसी भी रूप में वर्कआउट जरूर करें।

मेटाबोलिज्म बूस्ट

ये शरीर का मेटाबोलिज्म बूस्ट करता है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है और वेट लॉस में मदद करता है।

पानी पिएं

सुबह उठ कर पानी पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है। ये वेट लॉस का सबसे सरल तरीका है। सुबह पानी पीने से मेटाबॉलिक रेट औसतन 30% तक बढ़ता है।

होगा वेट लॉस

कुछ लोगों को पानी पीने के बाद कम भूख लगती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। आपको पानी में नींबू डालकर पीना चाहिए।

वजन तौलें

आप सुबह उठ कर एक बार वजन जरूर तौलें। इससे दिन की शुरुआत एक ऐसे कामों से करेंगे, जो वजन न बढ़ाएं।

वजन कम करने से ब्रेकफास्ट से पहले ये काम जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com