लंबे समय तक हेल्दी रहने के लिए ऐसे रखें नवरा‍त्रि व्रत


By Farhan Khan03, Oct 2024 02:50 PMjagran.com

नवरात्रि का त्योहार

देशभर में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म का सबसे अहम पर्व है, जिसे हर साल आश्विन माह में मनाया जाता है।

मां दुर्गा को समर्पित

नौ दिन तक चलने वाला यह उत्सव मां दुर्गा को समर्पित है और इस दौरान देवी मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।

व्रत-उपवास करना

इसके साथ ही लोग व्रत-उपवास कर अपना समय माता रानी की भक्ति में बिताते हैं। जो कि सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद है।

डिटॉक्स करने में मदद

व्रत करने से यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और व्यक्ति की एकाग्रता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी बढ़ती है।

ऐसे रखें व्रत

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप लंबे समय तक हेल्दी रहना चाहते हैं, तो इस तरह से नवरात्रि का व्रत रख सकते हैं।

जूस पिएं

दिनभर में बीच-बीच में गुनगुना पानी पीते रहें। सादा पानी के अलावा आप नारियल पानी, ताजे फलों का जूस पी सकते हैं।

सेंधा नमक खाएं

पानी से भरपूर सब्जियों जैसे खीरा, पालक, सेलेरी को डाइट में शामिल करें। सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।

नारियल पानी पिएं

व्रत खोलने के लिए तरबूज का जूस, छाछ या नारियल पानी जैसे ड्रिंक्स पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप केला, सेब या पपीता भी खा सकते हैं।

अगर आप इस तरह से व्रत रखते हैं, तो आप लंबे समय तक हेल्दी रह सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com