महफिल में सबसे अलग चमकना है? ट्राई करें Neha के ये बॉसी लुक्स


By Akshara Verma21, Jan 2025 02:39 PMjagran.com

Neha Dhupia के बॉसी लुक्स

फेमिना मिस ऑफ इंडिया Neha Dhupia अपनी बॉसी पर्सनैलिटी के लिए बेहद फेमस हैं। अगर आप कॉकटेल पार्टी या क्लब पार्टीज में बॉसी लुक लेना चाहती हैं, तो एक बार एक्ट्रेस की ड्रेसेज पर नजर जरूर डालें।

क्लासी लुक

एक्ट्रेस ने बॉडीकॉन टॉप, ट्राउजर और शर्ट के साथ अपने सर पर बैंड बांधकर बॉसी लुक कैरी किया हैं। आप इस आउटफिट को नॉर्मल हैंगआउट पर कूल दिखने के लिए ट्राई कर सकती हैं। साथ ही, कर्ली हेयर आपके लुक को और अट्रैक्टिव बनाएगा।

अट्रैक्टिव लुक

आप अपने फ्रेंड्स के साथ कैजुअल वियर में क्लासी और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के आउटफिट को कॉपी कर सकती हैं। Neha का हेयर स्टाइल देखने एमी बेहद खूबसूरत लग रहा है।

वेलवेट ब्लेजर लुक

ऑफिस इवेंट या प्रोफेशनल पार्टीज में आप बोल्ड मेकअप के साथ एक्ट्रेस के लुक को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, ब्लैक ब्लेजर को आप हाफ टाई हेयर स्टाइल के साथ पहनकर अपने लुक को गॉर्जियस बनाएं।

लेपर्ड ड्रेस विद डेनिम जैकेट

यंग गर्ल्स कॉलेज में सबको अपना दीवाना बनाने के लिए एक्ट्रेस की ड्रेस को क्लासी गोल्डन इयररिंग्स के साथ स्टाइल करें। लाइट पिंक मेकअप आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

ब्लैक ड्रेस

लाइट वेवी हेयर स्टाइल के साथ आप एक्ट्रेस की ड्रेस को कैरी करके अपने लुक को बॉसी वाइब दे सकती हैं। आप गोल्डन ब्रेसलेट और स्टेटमेंट इयररिंग्स को भी कैरी कर सकती हैं।

शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस

कॉकटेल पार्टी में ग्लैमरस लुक के लिए आप एक्ट्रेस की ड्रेस और उनके लुक को कॉपी कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आप पेंसिल हील्स पहनकर पार्टी में अपना जलवा बिखेर सकती हैं।

स्टाइलिश ड्रेसेज

एक्ट्रेस का पिंक आउटफिट काफी अट्रैक्टिव और खूबसूरत लुक दे रहा हैं। बॉसी लुक के लिए आप एक्ट्रेस की ड्रेस को बोल्ड मेकअप और टाइट बन हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं।

पार्टीज में आप एक्ट्रेस के लुक्स को कैरी करके बॉसी लुक ले सकती हैं। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram(@nehadhupia)