आजकल भाग-दौड़ हर किसी की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है, जिससे सेहत और स्किन पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा, शरीर में पोषण की कमी के कारण त्वचा पर कील-मुंहासे, झुर्रियां और ड्राइनेस की समस्या हो सकती है।
ऐसे में अपनी डाइट में कुछ पौष्टिक चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे ही हेल्दी ऑप्शन्स में गिना जाता है, शरीफा। शरीफा को कस्टर्ड या सीताफल के नाम से भी जाना जाता है।
शरीफा एक ऐसा फल है जिसका सेवन आपके शरीर को कई फायदे पहुंचाता है। ये फाइबर, आयरन, विटामिन और पोटेशियम से भरपूर होता है, जो सेहत के साथ ही त्वचा का भी खास ख्याल रखता है। आइए जानते हैं स्किन के लिए इसके फायदे के बारे में।
शरीफा में हाइड्रेटिंग के गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखता है। साथ ही, ये ड्राई स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
सीताफल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करता है। जैसे- मुंहासे और झाइयां।
शरीफा विटामिन-सी और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जिसके इस्तेमाल से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इसके अलावा, ये त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाता है।
अगर आप शरीफा का सेवन करते हैं, तो आपकी एजिंग की प्रक्रिया धीमी होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो फ्री-रेडिकल को न्यूट्रल करते हैं।
शरीफ के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के वजह से स्किन की सूजन और रेडनेस कम होते है और त्वचा में निखार आता है।
इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva