शादी और फंक्शन में लड़कियां हैवी इयररिंग्स और लंबे-लंबे झुमके पहनना पसंद करती हैं, जिससे कान के छेद लटक जाते हैं। अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो इन 6 हैक्स को ट्राई करें।
अगर आप हैवी डिजाइनर झुमके या इयररिंग्स कैरी कर रही हैं, तो हेयर चेन आपके लिए परफेक्ट है। यह आपके कानों को लटकने से बचाएगी। साथ ही, आपके इयररिंग्स के लुक में भी चार-चांद लगाएगी।
ज्यादा हैवी इयररिंग्स कानों पर प्रेशर डालते हैं। इसलिए, आपको आउटफिट से मैचिंग के लाइट वेट इयररिंग्स को कैरी करना चाहिए। ऐसा करने से आपके कानों को आराम मिलेगा।
इयररिंग्स के बैक स्टॉपर की जगह आप डबल बैक स्टॉपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह झुमके को लटकने से बचाता है। साथ ही, इससे आप अपनी पसंद के इयररिंग्स को भी पहन सकती हैं।
हैवी इयररिंग्स पहनने से पहले आप मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। यह आपके कानों को कटने और फटने से बचाता है। जिन लड़कियों की स्किन टाइट होती है, उन्हें मॉइश्चराइजर लगाकर इयररिंग्स को जरूर कैरी करना चाहिए।
अगर आप शादी में कुछ ज्यादा ही हैवी इयररिंग्स पहन रही हैं, तो इनविजिबल पैचेस का इस्तेमाल जरूर करें।
अगर आप रोज हैवी झुमके पहनने का शौक रखती हैं, तो आपको नियमित रूप से अपने झुमके को साफ करना चाहिए। इससे आप कानों को फटने और खराब होने से बचा सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram and FreePik