महिलाओं का सोलह श्रृंगार माथे की बिंदी के बिना अधूरी मानी जाती है। एक छोटी-सी बिंदी फेस के फीचर्स को उभारने में भी मदद कर सकती है। आजकल बिंदी के कई सारे लेटेस्ट डिजाइन आ रहे हैं।
ऐसे में अगर आप भी प्लेन लाल रंग की बिंदी से बोर हो गई हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो आज हम आपके लिए कलरफुल बिंदी लेकर आए हैं, जिनसे आप आइडियाज ले सकती हैं।
आप लुक को क्लासी और एलिगेंट टच देने के लिए पिंक कलर की बिंदी लगा सकती हैं। इस तरह की बिंदी आप सूट या साड़ी पर लगाकर खूबसूरत नजर आ सकती हैं।
माधुरी ने पर्पल लहंगे के साथ मैचिंग कलर की सिंपल बिंदी लगाई है। आप भी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आउटफिट के मैचिंग की ही बिंदी लगाएं।
येलो या पिंक आउटफिट के साथ एलिगेंट लुक के लिए आप ब्लू कलर की बिंगी चुन सकती हैं।
व्हाइट स्टोन बिंदी आजकल काफी ट्रेंड में हैं, महिलाएं सभी कलर के आउटफिट के साथ स्टोन बिंदी लगा सकती हैं। यह आपके लुक को क्लासी और गॉर्जियस बना देगी।
अगर आप ग्रीन कलर की साड़ी या सूट पहन रही हैं, तो माधुरी की तरह ही ग्रीन बिंदी को चुनें। यह रंग आपके लुक को और खूबसूरत बना देगी।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@madhuridixitnene)