तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। ब्लड शुगर बढ़ना भी इन्हीं में से एक है, जिससे दुनियाभर में कई लोग प्रभावित है।
अगर आप भी इस समस्या के शिकार है, तो ऐसे में सुबह की ये आदतें आपकी मदद कर सकती है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। आइए इसके बारे में जानें।
अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करें। इससे आप पूरे दिन एनर्जी से भी भरपूर रहेंगे।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
अपने दिन की शुरुआत होते ही सबसे पहले बेसिक रीडिंग प्राप्त करने के लिए अपने ब्लड शुगर का टेस्ट करें। इससे आपको रिकॉर्ड रखने में मदद मिलेगी।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि रोज सुबह एक्सरसाइज करने से आपको ब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
अपने सोने और उठने का समय तय करें। रोज की ही तरह अपनी छुट्टी के दिन एक ही समय पर उठने की कोशिश करें। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहेगा।
इस तरह से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com