घर के मंदिर में ये चीजें रखने से खुल जाएगी किस्मत


By Farhan Khan20, Jul 2024 05:19 PMjagran.com

वास्त शास्त्र से जुड़े नियम

वास्तु शास्त्र में घर के मंदिर से संबंधित कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका पालन न करने से व्यक्ति परेशानियों से घिरने लगता है।

घर के मंदिर में न रखें ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु के हिसाब में घर के मंदिर में किन चीजों को रखना शुभ बताया गया है। आइए इन चीजों में विस्तार से जानें।

मंगल कलश स्थापित करें

अगर आप जीवन में सभी संकट से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो घर के मंदिर में मंगल कलश जरूर स्थापित करें।

मां लक्ष्मी की होती है कृपा

इसके साथ ही मंगल कलश स्थापित करने से मां लक्ष्मी भी आप पर कृपा बरसाती हैं। इसके चलते आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होती।

गंगाजल रखें

गंगाजल भी आप अपने घर के मंदिर में रख सकते हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक यह बेहद पवित्र जल होता है। आपको बेहद फायदे मिलेंगे।

बना रहता है देवी-देवताओं का आशीर्वाद

पवित्र जल रखने से साधक और उसके परिवार पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

तुलसी का पौधा

घर के मंदिर तुलसी का पौधा रखने से मंदिर की पवित्रता बढ़ जाती है क्योंकि यह पौधा बेहद ही पवित्र माना जाता है।

भगवान विष्णु की पूजा में इस्तेमाल

भगवान विष्णु और लड्डू गोपाल की पूजा में तुलसी पत्र का मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यह पौधा घर के मंदिर में जरूर रखें।

इन चीजों को घर के मंदिर में जरूर स्थापित करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com