धन की समस्या से छुटकारे के लिए क्या उपाय करने चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav28, Jul 2024 07:00 PMjagran.com

धन की समस्या

लोगों के जीवन में धन की बहुत आवश्यकता होती है और लोग इसके लिए बहुत मेहनत भी करते हैं। हालांकि कई बार लोग बहुत प्रयासों के बाद भी लोग धन की कमी का सामना करते हैं।

वास्तु दोष हो सकता है

कारण धन की कमी या आर्थिक तंगी का एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। इसके अलावा व्यक्ति की कुछ बुरी आदतें भी आर्थिक तंगी का कारण बनती हैं।

करें ये उपाय

ऐसे में कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से धन की समस्या से छुटकारा मिलेगा और रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा।

हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं

धन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय करने से रुका हुआ धन वापस मिलता है।

माता लक्ष्मी की पूजा करें

माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। धन की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और कमल का पुष्प अर्पित करें।

पीली कौड़ी करें अर्पित

लक्ष्मी जी की पूजा में पीली कौड़ी बहुत शुभ मानी जाती है। ऐसे में उनकी पूजा करते समय पीली कौड़ी जरूर अर्पित करें। यह उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

घर में न करें गंदगी

माता लक्ष्मी साफ-सफाई वाले स्थान पर ही विचरण करती हैं। ऐसे में घर में गंदगी न करें और चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखें।

आदतों में करें बदलाव

इसके साथ ही व्यक्ति को कुछ आदतों में बदलाव करना चाहिए। देर तक न सोएं और सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें।

धन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ये उपाय कर सकते हैं। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM