इस मूलांक के लोगों पर शनिदेव की होती है कृपा


By Farhan Khan24, Sep 2024 04:31 PMjagran.com

अंक शास्त्र

अंक शास्‍त्र के अनुसार शनि का नंबर 8 होता है। इस कारण मूलांक 8 के जातकों पर शनि का प्रभाव होता है।

मूलांक 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है।

मूलांक 8 वाले लोगों की खासियत

आज हम आपको मूलांक 8 वाले लोगों की खासियत के बारे में बताएंगे। आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानें।

होते हैं इंट्रोवर्ट

मूलांक 8 के जातक इंट्रोवर्ट होते हैं। वे लोग जल्‍दी ही किसी से घुलमिल नहीं पाते हैं। वे शांत और गंभीर प्रवृत्ति के होते हैं।

रुकावटों से नहीं होते निराश

इस मूलांक के लोगों को जीवन में संघर्ष और कड़ी मेहनत के बाद ही वे कामयाबी का स्वाद चखते हैं। वे रुकावटों से निराश नहीं होते हैं।

हर क्षेत्र में सफलता

मूलांक 8 के स्‍वामी शनि ग्रह हैं और वे कड़ी मेहनत के बाद जातक को बड़ी सफलता देते हैं। वे जिस भी क्षेत्र में करियर बनाएं ऊंचा मुकाम पाते हैं।

सोच-समझकर खर्च करना

इस मूलांक के लोग समय के साथ वे अमीर बनते हैं। वे खर्च सोच-समझकर करते हैं, इस कारण वे खासी बचत कर लेते हैं।

प्रेम की कमी

इन लोगों का अपने परिजनों से खास जुड़ाव नहीं रहता है। उनके बहुत ही कामचलाऊ रिश्ते रहते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम की कमी रहती है।

इस मूलांक के लोगों पर शनिदेव की कृपा बरसती है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com