इस दिशा में जूते-चप्पल रखने से हो सकते हैं कंगाल


By Farhan Khan24, Sep 2024 03:43 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में हर चीज को रखने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। जिनकी अनदेखी करने से घर में वास्तु दोष बढ़ता है।

मानसिक और आर्थिक नुकसान

इसके साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। परिवार में हमेशा कलह की स्थिति बनी रहती है।

इस दिशा में रखें जूते-चप्पल

आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु के अनुसार जूते-चप्पल किस दिशा में नहीं रखनी चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

पूर्व या उत्तर की दिशा

पूर्व या उत्तर की दिशा में कभी भी जूते- चप्पल नहीं उतारने चाहिए। ये दोनों दिशाएं बहुत शुभ मानी जाती हैं।

मां लक्ष्मी नाराज

इन दिशाओं में जूते- चप्पल उतारने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिससे सारी धन- दौलत छिन सकती है।

दक्षिण और पश्चिम दिशा

वास्तु शास्त्र में जूते-चप्पल रखने के लिए दक्षिण और पश्चिम दिशा सही बताई गई है। इन दिशाओं में जूते-चप्पल रखना शुभ माना गया है।

बेडरूम में न रखें

घर के बेडरूम में भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से पति- पत्नी के रिश्तों में खटास आ सकती है।

घर में जूते-चप्पल रखते समय इन दिशाओं का ध्यान रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com