शादी में लगेंगी सबसे हटके, कैरी करें मृणाल की ये साड़ियां


By Akshara Verma30, Jun 2025 10:30 AMjagran.com

Mrunal की डिजाइनर साड़ियां

शादियों में गॉर्जियस लुक लेने के लिए क्या आप स्टाइलिश और खूबसूरत साड़ियों की तलाश कर रही हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए एकदम बेस्ट आप्शन हैं। आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस की साड़ियों पर।

रॉयल साड़ी लुक

Mrunal इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। घर की शादी में महारानी जैसा लुक कैरी करने के लिए आप एक्ट्रेस की साड़ी को बोल्ड मेकअप और कर्ली हेयर स्टाइल के साथ पहन सकती हैं।

हैवी डिजाइनर बॉर्डर साड़ी

व्हाइट कलर की सिंपल साड़ी का हैवी और डिजाइनर बॉर्डर काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। यंग गर्ल्स के साड़ी को पेंडेंट नेकलेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

ब्लैक साड़ी विद ब्लेजर

शादी में मॉडल जैसा लुक लेने के लिए आप एक्ट्रेस की इस साड़ी स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। इसका डिजाइन और स्टाइलिश लुक आपको काफी अट्रैक्टिव बनाएगा।

रेड साड़ी

नई नवेली दुल्हन घर की शादी में ग्लैमरस और गॉर्जियस दिखने के लिए मेसी बन हेयर स्टाइल के साथ इस रेड साड़ी को वियर कर सकती हैं। साथ ही, ग्रीन ज्वेलरी लुक को अट्रैक्टिव बनाएगा।

येलो साड़ी

एक्ट्रेस ने येलो साड़ी के संग रेड ब्लाउज को कैरी किया है, जो काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। आप इसे हैवी इयररिंग्स के साथ पहन सकती हैं।

सिल्क साड़ी

आजकल सिल्क साड़ी काफी ट्रेंड में चल रही है। शादी में नॉर्मल अट्रैक्टिव लुक कैरी करने के लिए आप इसे कर्ली हेयर स्टाइल के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

शादी में गॉर्जियस लुक कैरी करने के लिए एक्ट्रेस की यह साड़ी एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@mrunalthakur)