छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मृणाल ठाकुर आज हिंदी, तेलुगु और मराठी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभा रही हैं। बात अगर उनकी पर्सनैलिटी की करें , तो वे बेहद ही अट्रैक्टिव है। फैंस उनकी सादगी पर भी जान छिड़कते हैं। वैसे तो मृणाल हर लुक में बेस्ट लगती हैं, लेकिन इंडियन ड्रेस की बात ही कुछ और है। इसलिए, आज हम एक्ट्रेस के सलवार-सूट की कुछ प्यारी कलेक्शन लेकर आए है, जो आपकी खूबसूरती को चार गुणा बढ़ाएंगे।
इस लुक में मृणाल ने पीले रंग का चिकनकारी शरारा सूट कैरी किया है। अगर आप बैली फैट को छिपाना चाहती हैं, तो यह ऑप्शन आपके लिए बेस्ट है। मार्केट में आपको हर स्टाइल और बजट में शरारा सूट मिल जाएंगे। शरारा एक ऐसा लुक है, जो हमेशा ही ट्रेंड में रहता है।
पिंक कलर का अनारकली सूट मृणाल पर बेहद ही जच रहा है। यह एक फ्लोरल प्रिंटेड सूट है, जो अभी काफी चलन में है। यह सूट हर बजट में मार्केट में उपलब्ध है। यह सूट ऑफिशियल और अनऑफिशियल दोनों ही लुक के साथ जाता है।
अगर आप भी एक सिंपल और एलिगेंट लूट कैरी करना पसंद करती हैं, यह ऑप्शन आपके लिए बेस्ट है। यहां मृणाल ने लंबे घेरे वाला फ्रॉक सूट कैरी की है, जो फुल स्लीव में है। यह प्रिंटेड सूट आप पर बहुत अच्छी लगेगा। अगर आप अपने हेल्दी शरीर को छिपाना चाहती हैं, तो इस लुक जरूर ट्राई करें।
अगर आपको लाइट कलर पहनना पसंद है, तो पेस्टल कलर का सूट बेस्ट है। मृणाल ठाकुर ने पेस्टल कलर की हैवी एंब्रॉयडरी वाली चिकनकारी सूट कैरी किया है। सेम कलर के पैंट और दुपट्टे के साथ मृणाल ने लुक को पूरा किया है, जो उन पर बहुत ही खिल रहा है।
जरूरी नहीं कि आप सेम कलर के साथ ही अपने सूट के लूट को पूरा करें। कई बार कंट्रास्ट वाले सूट सारी लाइम लाइट छिन लेते है। लाइट सिल्वर कलर की शरारा सूट पर मृणाल ने बैंगनी कलर का दुपट्टा कैरी किया है। यह सूट बहुत ही एलिगेंट लुक देता है। पूरे सूट पर लाइट प्रिंटेड वर्क किया हुआ है।
अगर आप कुछ अलग लुक ट्राई करने का सोच रही हैं, तो यह डिजाइन सबसे हटके है। इसमें मृणाल ने बेच-पेस्टल कलर की शरारा पैंट, क्रॉप टॉप और श्रग कैरी की है। इस लुक को कैरी करने के बाद आप अप्सरा से कम नहीं लगेंगी।
लाइमलाइट में आना है, तो मृणाल ठाकुर के इन डिजाइन को एक बार जरूर ट्राई करें। स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ