Mrunal Thakur की फिटनेस का राज है यह रूटीन, जानें डाइट प्लान


By Akanksha Jain12, Jun 2024 09:00 AMjagran.com

स्टाइलिश एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर

हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ फिल्मों तक अपनी पहचान हासिल करने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

मृणाल ठाकुर की फिटनेस

मृणाल ठाकुर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी फिटनेस का राज जानना चाहते हैं।

30 प्लस करें फॉलो

आज हम आपको मृणाल ठाकुर के फिटनेस रूटीन के बारे में बताएंगे। एक्ट्रेस की इस फिटनेस रूटीन को 30 प्लस भी फॉलो कर सकती हैं।

एक्सरसाइज और डाइट दोनों है जरूरी

अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं या फिर बॉडी को फिट रखना चाहती हैं तो आपको एक्सरसाइज और डाइट दोनों पर ध्यान देना होगा।

बॉडी को हमेशा रखें हाइड्रेटेड

मृणाल ठाकुर हमेशा ही खुद को हाइड्रेट रखती हैं। एक्ट्रेस दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीती हैं और फिट रहती हैं।

डाइट से कार्ब्ज को कहें बाय बाय

 मृणाल ठाकुर अपनी डाइट का भी प्रॉपर ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस की डाइट में कार्ब्ज की मात्रा न के बराबर ही होती है। 

नो शुगर डाइट करती हैं फॉलो

 इसके अलावा मृणाल ठाकुर नो शुगर डाइट फॉलो करती हैं और बाहर के खाने से परहेज ही रखती हैं। 

जिम में बहाती हैं पसीना

मृणाल ठाकुर जिम में जमकर पसीना बहाती हैं और खुद को फिट रखती हैं। एक्ट्रेस डेली जिम जाती हैं और वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और फुल बॉडी वर्कआउट करती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ