सोनिया बंसल तेलुगु और हिंदी फिल्मों की शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि बिग बॉस सीजन 17 में आने के बाद काफी पॉपुलर हुई।
अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं। जिनका हर लुक काफी यूनिक होता है।
17 जून को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में आप सोनिया बंसल के ट्रेंडी सलवार-सूट और लहंगो से आइडिया ले सकती हैं।
ईद पर अभिनेत्री का सिंपल सोबर चिकनकारी पेंट सूट आपको क्लासी लुक देगा। इसे आप कैरी करके सबकी तारीफ लूट सकती हैं।
सोनिया मल्टीकलर हैवी वर्क लहंगे ऑफ शोल्डर फ्रिल चोली में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इसके साथ झुमकी और मांग टीका काफी जंच रहा है।
आप चाहे तो ईद पर डीवा के प्लेन पिंक सूट क्रीम दुपट्टे से खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं। इसके साथ मांग टीका और सेप्टम काफी जंच रही है।
बकरीद पर सोनिया बंसल का ब्लू मिरर वर्क सिल्क लहंगा आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसके साथ डीप नेक चोली काफी शानदार लुक देगी।
गर्मियों में ऐसे चुंदरी प्रिंट सूट काफी प्रिटी लुक देते हैं। तो ऐसे में ईद के लिए ये सूट लुक भी बेस्ट रहेगा।