कई ऐसे महापुरुष हुए जिनके विचार आज भी लोगों को परिश्रम करने के लिए प्रेरित करते हैं। आइए जानते हैं कि विवेकानंद के कौन से विचार सफलता का करीब ले जाते हैं?
जीवन में सफल होने के लिए हर इंसान परिश्रम करता है। इस दौरान मोटिवेट होना बहुत जरूरी होता है। इससे परिश्रम करने में आसानी होती है।
स्वामी विवेकानंद के अनुसार पढ़ाई के एकाग्रता और एकाग्रता के लिए ध्यान करना बेहद जरूरी है। इसी से हम इंद्रियों को वश में करके एकाग्रता प्राप्त कर सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि उठो जागो, तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।
लोग तुम्हारी तारीफ करें या निंदा, लक्ष्य कृपालु हो या न हो, तुम्हारी मृत्यु चाहे आज या युगों बाद, न्यायपथ से कभी भी भ्रष्ट नहीं होना।
जिस काम को करने की प्रतिज्ञा करो, उस काम को तुरंत कर लेना चाहिए। ऐसा न करने से लोगों को विश्वास खत्म होने लगता है।
एक समय में एक ही काम करना चाहिए। उस काम में अपनी पूरी आत्मा को लगा देना चाहिए।
सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना बहुत आवश्यक होता है। जितना बड़ा संघर्ष होगा उतनी ही शानदार जीत होगी।
एजुकेशन से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ