अधिक मात्रा में दूध पीना बन सकता है कैंसर का कारण, जानें इसके अन्य नुकसान


By Abhishek Pandey23, Nov 2022 05:43 PMjagran.com

दूध में मौजूद पोषक तत्व

दूध कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होता है।

शरीर में सुस्ती

कई लोगों के लिए दूध काफी नुकसानदायक साबित होता है, कई बार दूध पीने से बेचैनी, मिचली, थकान और सुस्ती जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

आंतों में सूजन

दूध में ए1 कैसिइन पाया जाता है, जिसकी वजह से कभी-कभी आंतों में सूजन जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

पाचन में समस्या

दूध के सेवन से पेट भर जाता है, कई बार ज्यादा मात्रा में दूध पीने से बेचैनी भी महसूस होने लगती है और पाचन की समस्या होती है।

त्वचा संबंधी दिक्कतें

अधिक मात्रा में दूध का सेवन करने से त्वचा संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। आपके चेहरे पर लाल मुहांसे या चकते नजर आ सकते हैं।

कैंसर का खतरा

एक स्तडी के अनुसार कैल्शियम से भरपूर दूध की अधिकता होने पर प्रोटेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

हृदय रोग का खतरा

एक अध्ययन में पाया गया कि जरूरत से ज्यादा दूध पीने से महिलाओं और पुरुष दोनों में हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।