डेट हो या कॉलेज पार्टी, ट्राई करें नैंसी त्यागी की डिजाइनर ड्रेसेज


By Akshara Verma19, Nov 2024 08:00 AMjagran.com

फैशन डिजाइनर नैंसी त्यागी

आजकल फैशन के ट्रेंड्स तेजी से बदल रहे हैं। हर लड़की चाहती है कि वह हर इवेंट पर सबसे अलग और स्टाइलिश लगे। ऐसे में नैंसी त्यागी की डिजाइनर ड्रेसेज ट्राई कर सकती हैं।

कौन हैं नैंसी त्‍यागी

भारत की फेमस और ट्रेंडिग फैशन डिजाइनर में से एक हैं। उन्होंने अपने क्रिएटिव डिजाइन और स्टाइल से एक नया ट्रेंड सेट किया है, जो खासतौर पर डेट नाइट्स और कॉलेज पार्टीज के लिए परफेक्ट लुक देता है। वह हर ड्रेस के डिजाइन को हर लड़की की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाती हैं।

बॉडीकॉन स्कर्ट विद कोट

अगर आप डेट पर जा रही हैं और कुछ अलग और हॉट पहनना चाहती हैं, तो आप नैंसी त्यागी जैसी बॉडीकॉन स्कर्ट विद कोट ड्रेस आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है। यह ड्रेस आपको एक खूबसूरत लुक देती है।

हाई स्लिट गाउन

इस वेस्टर्न ड्रेस को आप नाइट पार्टी के साथ-साथ इवनिंग पार्टी में भी आराम से पहनकर जा सकती हैं। इस ब्‍लू कलर के गाउन के साथ आप सिल्‍वर नेकपिस कैरी करके काफी खूबसूरत लगेंगी।

ग्रे ड्रेस विद फ्लोरल स्लीव

आलिया भट ने यह ड्रेस अपने एक इवेंट पर पहनी थी, जो नैंसी ने अपने लिए बनाकर यंग लड़कियों को इंस्‍पायर किया। फ्लोरल स्लीव डिजाइन कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। नैंसी ने अपनी ड्रेस में ट्विस्ट दिया है, जो मैक्सी ड्रेस की तरह लग रही है। कॉलेज पार्टी के लिए यह लुक एकदम परफेक्ट है।

क्लासी ऑरेंज ड्रेस

नैंसी त्यागी ने अपनी हॉटनेस के जलवे और ट्रेंडी ड्रेसेज को डिजाइन करके पूरे सोशल मीडिया पर बवाल मचाए रखा है। आप इस कॉर्सेट डिजाइनर बॉडीकॉन ड्रेस को खुले हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।

स्ट्रैपलेस कोर्सेट ड्रेस

यदि आप अपनी डेट पर सिंपल और मॉडर्न पहनने का सोच रही हैं, तो नैंसी की तरह स्ट्रैपलेस कोर्सेट ड्रेस को गोल्डन ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं, जो काफी अट्रैक्टिव लगेगा।

शॉर्ट ड्रेस विद जैकेट

दोस्तों के साथ घूमने की प्‍लानिंग के दौरान हॉट और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो नैंसी की यह सिंपल शॉर्ट ड्रेस विद जैकेट वाला आउटफिट्ज काफी आई कैची और आरामदायक हैं। इन दिनों इनका स्टाइल मार्किट में काफी डिमांड में है।

आप भी पॉपुलर फैशन डिजाइनर नैंसी जैसी वेस्टर्न ड्रेस पहनकर स्‍टाइलिश दिख सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@nancytyagi___)