साल 2024 बस खत्म होने की कगार पर है। वहीं इस साल लोगों ने गूगल पर रेसिपीज खोजने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।
आज हम आपको उन रेसिपीज के बारे में बताएंगे, जिन्हें लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया। आइए इन रेसिपीज के बारे में जानें।
साल 2024 में आम का अचार गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रेसिपीज में से एक रहा। यह एक ऐसा व्यंजन है, जिसे हर कोई पसंद करता है।
यह आमतौर पर भगवान कृष्ण के लिए बनाई जाती है। इसकी सुगंध और स्वाद इतना मनमोहक होता है कि इसे लोग साल भर बनाकर खाते हैं।
यह एक बेहद फेमस कॉफी है, जिसे एस्प्रेसो और स्टीम्ड मिल्क से मिलाकर बनाया जाता है। मार्च 2024 में गूगल ने इसका Doodle बनाया था।
साल 2024 में उत्तर भारत की फेमस कांजी भी लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की। आपको भी एक बार इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
यह एक साउथ इंडियन डिश है, जिसे दही, धनिया और हरी मिर्च से बनाया जाता है। इसे चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है।
ईमा दत्शी को भी गूगल पर खूब सर्च किया गया। यह एक भूटानी व्यंजन है, जो आलू और पनीर से बनाया जाता है।
शंकरपाली, चरणामृत, मार्टिन ड्रिंक और पोर्न स्टार मार्टिनी जैसी डिश भी लिस्ट में शामिल है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com