साल 2023 में क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े टूर्नामेंट खेले गए, जिसमें वनडे विश्व कप 2023 भी रहा। भारतीय टीम को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
इस बीच गूगल ने इस साल का गूगल ट्रेंड यानी सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट भी जारी की, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में शुभमन गिल खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर रहे।
शुभमन गिल के लिए साल 2023 बेमिसाल रहा, जहां उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेंटों में अपनी चमक बिखेरी।
वनडे में गिल साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर रहे। गिल ने साल 2023 में वनडे में 29 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 1584 रन बनाए।
दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र का नाम शामिल हैं, जिन्होंने विश्व कप 2023 में बल्ले से धमाल मचाया था।
रचिन ने 10 मैचों में कुल 578 रन बनाए थे और हर किसी को अपने परफॉर्मेंस से इंप्रेस किया।
तीसरे नंबर पर मोहम्मद शमी और चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमश: ग्लेन मैक्सवेल और डेविड बेकहम का नाम शामिल हैं।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com