आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सबसे बार डक पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड कायम किया।
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के सुनील नरेन के नाम है।
सुनील ने अब तक आईपीएल में 93 इनिंग्स खेले हैं। इस दौरान वह 15 बार शून्य पर आउट हुए।
आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड मनदीप सिंह के नाम है।
मनदीप सिंह आईपीएल में अब तक 98 इनिंग में 15 बार शून्य पर आउट हुए हैं। अपने आईपीएल करियर में वह 6 अर्धशतक लगा चुके हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिनेश कार्तिक आईपीएल में 216 इनिंग्स में 15 बार डक पर आउट हुए हैं। कुछ सीजन के लिए वह कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान भी रहे थे।
अंबाती रायडू ने आईपीएल में अब तक 182 इनिंग खेली है. इस दौरान वह 14 बार शून्य पर आउट हुए हैं। आईपीएल में उनके नाम 14 फिफ्टी है।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल की 229 इनिंग खेलते हुए 14 बार डक पर आउट हुए। उनके नाम मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब जिताने का रिकॉर्ड है।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com