भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 128 बार 300 या इससे अधिक का वनडे में स्कोर खड़ा किया है। पहली बार यह कारनामा 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 114 वनडे मुकाबलों में 300 या इससे अधिक का स्कोर खड़ा किया है।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार 300 से अधिक का स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ खड़ा किया था। अब तक यह टीम 88 बार 300 से अधिक का स्कोर कर चुकी है।
पाकिस्तान की टीम ने अब तक 87 बार वनडे मुकाबलों में 300 का स्कोर पार कर चुकी है।
इंग्लैंड की टीम ने पहली बार यह कारनामा भारत के खिलाफ 1975 में किया था। इंग्लैंड ने 86 बार वनडे में 300 का स्कोर खड़ा किया है।
श्रीलंका ने 79 वनडे मुकाबलों में 300 से अधिक का स्कोर खड़ा किया है।
न्यूजीलैंड की टीम ने 69 बार 300 का स्कोर बनाया है।