इन बॉलीवुड मूवी के सीन पर मचा गया था बवाल, खूब बटोरी थी सुर्खियां


By Priyam Kumari25, Nov 2024 12:10 PMjagran.com

फिल्मों के पॉपुलर सीन्स

बॉलीवुड फिल्मों में कुछ ऐसे सीन्स होते हैं, जिनसे फिल्म हिट और चर्चाओं में आ जाती हैं। लेकिन फिल्मों की बात हो और पॉपुलर सीन्स को याद ना किया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता।

इन फिल्मों ने खूब बटोरी थीं सुर्खियां

बॉलीवुड की कई फिल्में हैं जिनके सीन्स को लेकर काफी बवाल भी हुआ है। आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्में हैं और इसमें क्या विवादित सीन दिखाए गए।

फिल्म पीके का धार्मिक विवाद

साल 2014 में रिलीज हुई आमिर खान और अनुष्का शर्मा की पीके फिल्म को बड़ी संख्या में लोकप्रियता मिली। लेकिन फिल्म में कुछ सीन्स पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगा। खासतौर पर भगवान की मूर्तियों से जुड़ी टिप्पणी पर जमकर विरोध किया गया था।

आशिकी 2 का किसिंग सीन

साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 एक रोमांटिक सीन को लेकर काफी सुर्खियों में आई थी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के एक किसिंग सीन ने सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाया था।

कभी खुशी कभी गम फिल्म पर बवाल

बता दें कि शाहरुख खान की इस मूवी में एक सीन ऐसा था, जो दर्शकों को पसंद नहीं आया था। साल 2001 में आई कभी खुशी कभी गम में रानी मुखर्जी का एक रोल है, जिसमें वह विदेश और भारत की तुलना करती नजर आती हैं।

राम तेरी गंगा मैली का सीन

साल 1997 में आई राम तेरी गंगा मैली फिल्म एक सीन को लेकर खूब चर्चाओं में आ गई थी। फिल्म में एक सीन है, जिसमें मंदाकिनी नदी में नहाने जा रही थीं। कहा जाता है कि इस मूवी में सामाजिक धारणाओं को चुनौती देने के वजह से विवाद हुआ था।

उड़ता पंजाब फिल्म पर विवाद

शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म उड़ता पंजाब साल 2016 में रिलीज हुई थी। विवादित फिल्मों में से एक इस फिल्म में ड्रग्स और नशे से जुड़े सीन्स पर खूब बवाल हुआ था। दर्शकों ने इस फिल्म पर जमकर आलोचना की थी।

पढ़ते रहें

बॉलीवुड से जुड़ी और तमाम खबरों को जानने और पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहे जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: IMDb