दुनिया में कई ऐसे खंडहर मौजूद हैं, जो प्राचीन सभ्यताओं की कला और वास्तुकला के बारे में बताते हैं। ये जगहें किसी अद्भुत से कम नहीं है।
आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जो खंडहर होने के बावजूद अपने साथ कई रहस्य समेटे हुए हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानें।
कंबोडिया में स्थित अंकोर वाट मंदिर 12वीं शताब्दी में बनवाया गया था। इसका निर्माण राजा सूर्यवर्मन ने करवाया था।
अंकोर वाट की वास्तुकला और नक्काशी अद्भुत है। इसकी विशालता और जटिल वास्तुकला इसे देखने लायक बनाती है।
पेरू में पहाड़ों के बीच बसा माचू पीचू सभ्यता का एक अद्भुत नमूना है। इसकी बनावट देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
प्राकृतिक सौंदर्य के कारण माचू पीचू को दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है।
मैक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप पर स्थित चिचेन इट्जा खंडहर माया सभ्यता का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। पहले इसे अर्थव्यवस्था और राजनीतिक मुद्दों का केंद्र माना जाता था।
कोलोसियम रोम का सबसे बड़ा एम्फीथिएटर था और यहां ग्लेडिएटर मुकाबले होते थे। इसे रोमन साम्राज्य की शक्ति का प्रतीक माना जाता था।
आपको जीवन में इन जगहों पर एक बार जरूर जाना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com