सुबह इन 3 मंत्रों का करें जाप, चमकेगी किस्मत


By Ashish Mishra09, Jun 2025 04:21 PMjagran.com

सुबह उठना

व्यक्ति को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इससे शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। आइए जानते हैं कि सुबह किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग सुबह स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान मंत्र का जाप करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

मंत्र का जाप करें

कई मंत्र ऐसे होते हैं, जिसे सुबह उठकर पढ़ना शुभ होता है। इन मंत्रों का जाप करने से पूरे दिन किए काम का शुभ परिणाम मिलता है।

सुबह इस मंत्र का जाप करें

रोज सुबह उठकर हथेली देखते हुए कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम् मंत्र का जप करना चाहिए। इससे धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

महामृत्युंजय मंत्र का जप करें

सुबह उठकर भगवान शिव के मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् का जप करें। इससे सारे संकट दूर होने लगते हैं।

गायत्री मंत्र का जप करें

रोज सुबह ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् मंत्र का जप करने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इसका जाप करने से कार्य पूर्ण होते हैं।

खुल जाती है किस्मत

सुबह उन मंत्रों का जाप करने से किस्मत खुलने लगती है। इसके साथ ही, तरक्की के रास्ते खुलते हैं और कार्य में सफलता मिलती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को सुबह उन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और रुके हुआ धन भी वापस मिलता है।

पढ़ते रहें

मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ