घर की इस दिशा में घड़ी लगाने से होती है धन प्राप्ति


By Ashish Mishra09, Jun 2025 03:33 PMjagran.com

घर में घड़ी लगाना

अक्सर लोग घर में घड़ी लगाते हैं। इसे सही दिशा में लगाने से शुभ परिणाम मिलता है। आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में घड़ी लगाने से धन लाभ होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

घड़ी लगाने की दिशा

घर में घड़ी लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे गलत दिशा में लगाने से परिवार में क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है।

उत्तर दिशा में घड़ी लगाएं

वास्तु के अनुसार, घर की दिशा में घड़ी लगाना शुभ होता है। यह दिशा कुबेर देव की दिशा होती है। उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से कुबेर की कृपा प्राप्त होती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

घर की उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, धन का आवागमन भी बना रहता है।

परिवार में बढ़ता है प्रेम

घर में घड़ी लगाने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं। इसके साथ ही, गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

बंद घड़ी न रखें

वास्तु के अनुसार, घर में बंद घड़ी नहीं लगाना चाहिए। इसे तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। इसे घर में लगाने से परिवार की तरक्की रुक जाती है।

पढ़ते रहें

घर में घड़ी रखने की दिशा के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ