सुबह की इन गंदी आदतों से बढ़ता है मोटापा


By Ashish Mishra29, Aug 2024 12:18 PMjagran.com

वजन बढ़ना

अक्सर लोग वजन बढ़ने की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को आदत में सुधार करना चाहिए। आइए जानते हैं कि सुबह की किन आदतों से वजन बढ़ने लगता है?

खानपान में बदलाव

कई बार सुबह खानपान में बदलाव होने पर शरीर पर निगेटिव असर पड़ने लगता है। इससे बचने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

वजन बढ़ाने वाली आदतें

सुबह की कई आदतें ऐसी होती हैं, जिससे वजन बढ़ने लगता है। इन आदतों को अपनाने से बचना चाहिए। वरना आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

ज्यादा देर तक सोना

कई लोग सुबह ज्यादा देर तक सोते रहते हैं। ऐसे लोग वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर सकते हैं। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना फायदेमंद होता है।

कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजें खाना

अगर आप ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों का सेवन करते हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है। नाश्ते में सिर्फ 50-60 ग्राम कार्बोहाइड्रेट ही खाना चाहिए।

मीठे ड्रिंक का सेवन

कई लोग सुबह उठते ही शर्करायुक्त पेय पदार्थों का सेवन कर लेते हैं। ऐसा करने से वजन बढ़ने लगता है। वजन बढ़ने को रोकने के लिए सुबह मीठे पेय को पीने से बचना चाहिए।

नाश्ता स्किप करना

सुबह नाश्ता स्किप करने से भूख लगती है, जिससे व्यक्ति बाहर का अनहेल्दी खाना खा लेता है। इन चीजों को खाने से वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

एक्सरसाइज न करना

कई लोग सुबह उठने के बाद एक्सरसाइज नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। रोजाना 20-30 मिनट तक एक्सरसाइज करने से शरीर फिट रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली आदतों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ