शरीर को एनर्जेटिक बनाने के लिए सुबह करें ये काम


By Ashish Mishra11, Dec 2023 10:33 AMjagran.com

शरीर को एनर्जेटिक बनाना

कई लोगों को दिनभर कमजोरी और थकान की समस्या रहती है। आइए जानते हैं कि सुबह कौन से काम करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है?

आदतों का प्रभाव

व्यक्ति के हेल्थ पर आदत का बहुत प्रभाव पड़ता है। खराब आदतों के चलते शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं।

सुबह वॉक करें

यह हेल्थ के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। रोजाना वॉक करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

रोजाना सुबह उठने के बाद पर्याप्त पानी पीना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। दिनभर में कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए।

फलों का सेवन करें

सुबह के समय ताजा फलों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर पूरे दिन एनर्जेटिक रहता है। इसके लिए मौसमी फल बेहतर होता है।

धूप लेना

सुबह उठने के बाद धूप में जरूरी टहलना चाहिए। इससे शरीर को विटामिन-D मिलता है और शरीर पूरे दिन ऊर्जा से भरा रहता है।

ग्रीन टी पिएं

अक्सर लोगों की सुबह चाय पीने की आदत होती है। इसके लिए ग्रीन टी का चुनाव कर सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।

कैफीन युक्त चीजों का परहेज करें

अक्सर लोगों सुबह ज्यादा मात्रा में चाय या कॉफी का पीते हैं। ऐसा करने से नींद पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ