चाय नहीं, सुबह पिएं ये देसी ड्रिंक्‍स, सेहत रहेगी चकाचक


By Farhan Khan01, Aug 2024 12:59 PMjagran.com

दूध वाली चाय का सेवन

अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत दूध वाली चाय से करते हैं, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक मानी जाती है।

कॉन्स्टिपेशन की समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीने से कब्ज, ब्लोटिंग और इनसोम्निया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

पिएं ये देसी ड्रिंक्स

आज हम आपको कुछ ऐसी देसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें सुबह खाली पेट पीने से आपकी सेहत चकाचक रहेगी।

नींबू पानी

सुबह में नींबू पानी का सेवन एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसे पीने मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और इम्यूनिटी भी स्ट्रांग रहती है।  

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस में विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस जूस को सुबह में जरूर पीना चाहिए।

स्किन होती है सॉफ्ट

सुबह में एलोवेरा जूस पीने से आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।

ग्रीन टी

सुबह में ग्रीन टी पीने से ऑब्जरवेशन पावर बढ़ती है क्योंकि इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड, एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

नारियल पानी

सुबह की चाय को रिप्लेस करने के लिए नारियल पानी एक बढ़िया विकल्प है। इसमें मौजूद कम चीनी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स आपको लंबे समय तक हेल्दी रखते हैं।

इन ड्रिंक्स को सुबह में जरूर पिए। आप बीमार नहीं होंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com