सुबह खाली पेट हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। ऐसे में सुबह खाली पेट हमेशा हेल्दी चीजें खानी चाहिए। लहसुन और गुड़ इन्हीं में से एक है। ये दोनों। चीजें शरीर को निरोग रखती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप खाली पेट रोजाना लहसुन और गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कौन-से शानदार फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
लहसुन में मुख्य रूप से मैंगनीज, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, सेलेनियम, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, एलिसिन, पोटेशियम, फोलेट, थायमिन, नियासिन, पैंटोथैनिक एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।
गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, कॉपर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-सी, विटामिन-ई, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
अगर आप सुबह खाली पेट लहसुन और गुड़ खाते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां अंदर तक मजबूत हो सकती है क्योंकि ये दोनों चीजें कैल्शियम का रिच सोर्स होती है।
मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप लहसुन और गुड़ खा सकते हैं। इनमें विटामिन-सी पाया जाता है।
जिन लोगों की बॉडी में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को रोजाना लहसुन और गुड़ खाना चाहिए क्योंकि इनमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करता है।
लहसुन और गुड़ दोनों में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है और पोटेशियम दिल को लंबे समय तक सेहतमंद रखने का काम करता है। ऐसे में आपको रोज इनका सेवन करना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com