हिंदी सिनेमा के साथ-साथ अब भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेसेज की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। स्टाइल के मामले में भी भोजपुरी एक्ट्रेस का कोई जवाब नहीं।
भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा का हर कोई दीवाना है। एक्ट्रेस ने अपनी पहचान टीवी इंडस्ट्री में भी बना ली है।
इस साल 30 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। अगर आप भी इस दिन अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं तो एक्ट्रेस के इन लहंगे लुक को कैरी करें।
साड़ी हो या फिर लहंगा मोनालिसा हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। एक्ट्रेस के पास लहंगे का शानदार कलेक्शन है जिसे आप कैरी कर सकते हैं।
पिंक कलर के शिमरी लहंगे में एक्ट्रेस हुस्न की मल्लिका लग रहीं हैं। एक्ट्रेस की चोली का डिजाइन भी शानदार है।
लाइट पिंक कलर के शिमरी लहंगा लुक में एक्ट्रेस बिलकुल बार्बी लग रहीं हैं। एक्ट्रेस का शिमरी लहंगा पार्टी परफेक्ट है।
अगर आप अपने लुक को हॉटनेस का तड़का लगाना चाहती हैं तो एक्ट्रेस के इस डीप नेक लहंगे से इंस्पिरेशन लें।
हर किसी की पहली पसंद ब्लैक कलर है। अगर आपको भी ब्लैक कलर पसंद है तो इस लहंगे लुक को कैरी कर सकते हैं।