मोमोज खाने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान


By Abhishek Pandey25, Nov 2022 11:54 AMjagran.com

फास्ट फूड

फास्ट फूड की दुनिया में मोमोज लोगों की पहली पसंद बन चुका है। लेकिन मोमोज खाने से सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है।

मोटापे की समस्या

मोमोज को बनाने के लिए मैदे का प्रयोग किया जाता है, मैदे में भारी मात्रा में मौजूद स्टार्च मोटापे का कारण बनता है।

पैंक्रियाज के लिए हानिकारक

खाने में स्वादिष्ट मोमोज काफी सॉफ्ट होते हैं। इसे सॉफ्ट बनाने के लिए मैदे में एजोडीकार्बोना माइड और बेंजोइल पेरोक्साइड मिलाए जाते हैं।

डायबिटीज का खतरा

मोमोज सॉफ्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हानिकारक पदार्थ पैंक्रियास को प्रभावित करते हैं। इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

पाइल्स की समस्या

मोमोज के साथ अक्सर तीखी-लाल चटनी भी दी जाती है, इसमें लाल मिर्च की मात्रा अधिक मात्रा में होती है। जिससे पाइल्स की भी समस्या हो सकती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

अधिक मोमोज खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।