टीवी की किन्नर बहू से फेमस हुई रुबीना कई अन्य टीवी और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस की एक झलक के फैंस दीवाने हैं।
इन दिनों अभिनेत्री अपना प्रेग्नेंसी टाइम खूब एन्जॉय कर रही हैं। रुबीना बहुत जल्द जुड़वां बच्चों को जन्म देंगी।
ऐसे में रुबीना इस बीच लगातार अकेले और पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए गॉर्जियस फोटोशूट करा रही हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
वैसे तो रुबीना का हर लुक शानदार होता है। लेकिन एक्ट्रेस एथनिक लुक में बेहद कातिलाना लगती हैं। उन्होंने इंडियन ऑउटफिट में भी मैटरनिटी शूट कराए हैं।
एक्ट्रेस इस लाइट कलर की जरी बॉर्डर सिल्क साड़ी अट्रैक्टिव ज्वैलरी में एकदम शाही लुक दे रही हैं। वही उनकी किलर स्माइल फैंस के दिलों को धड़का रही हैं।
इस पिंक कलर की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ डीवा की सिल्वर चोली काफी स्टाइलिश लुक दे रही हैं। इसके साथ रुबीना ने मल्टी लेयर नेकपीस पेयर किया है।
इस ग्रीन कलर के चमचमाते वेलवेट सूट में एक्ट्रेस काफी ब्यूटीफुल लुक दे रही हैं। इसके साथ उनके कर्ली हेयर काफी सूट कर रहे हैं।
इस पिंक कलर की प्लेन साड़ी फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज में रुबीना काफी प्रिटी लग रही हैं। उनके फैशन सेंस को आप भी कॉपी कर सकते हैं।