इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई ये वेब सीरीज


By Amrendra Kumar Yadav15, Dec 2023 04:50 PMjagran.com

साल 2023 का समापन

साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है, लोग अगले साल की तैयारी कर रहे हैं। यह साल फिल्मों और वेब सीरीज के लिए काफी अच्छा रहा है।

सबसे ज्यादा सर्च की गई ये वेब सीरीज

इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, इन वेब सीरीज को अब तक नहीं देखा है तो जल्द ही देख लें।

शाहिद कपूर की फर्जी

इस साल रिलीज हुई शाहिद कपूर की फर्जी सबसे ज्यादा सर्च की गई वेब सीरीज है, इसमें शाहिद ने जबरदस्त एक्टिंग की है, जिसकी बहुत तारीफ हुई है।

वेडनेसडे दूसरे स्थान पर

इस लिस्ट में वेडनेसडे दूसरे स्थान पर है, यह सीरीज कामेडी हॉरर है। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

अरशद वारसी की असुर

अरशद वारसी की असुर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। आईएमडीबी पर इसे 8.5 रेटिंग मिली है।

राणा नायडू ने हासिल किया चौथा स्थान

यह सीरीज गूगल पर सर्च किए जाने के मामले में चौथे स्थान पर है, इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। आईएमडीबी पर इसे 7.1 रेटिंग प्राप्त हुई है।

द लास्ट ऑफ अस

कनाडा की इस सीरीज को गूगल पर बहुत अधिक सर्च मिले हैं, इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। आईएमडीबी पर इसे 8.8 रेटिंग मिली है।

स्कैम 2003

इस सीरीज को गूगल पर बहुत अधिक सर्च किया गया है, इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं। आईएमडीबी पर इसे 8 रेटिंग मिली है।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com