सामुद्रिक शास्त्र के जरिए व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिल से उसकी पर्सनैलिटी के बारे में काफी कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर किसी व्यक्ति के होंठों पर तिल हो, तो वह क्या संकेत देता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
जिन लोगों के होठों पर तिल होता है, ऐसे लोग दिखने में बेहद आकर्षक और सुंदर होते हैं। इनके बात करने का तरीका दूसरा का दिल जीत लेता है।
ये अपने रिश्ते को बेहद ईमानदारी के साथ निभाते हैं। इनकी यही ईमानदारी रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाती हैं।
इन व्यक्तियों का जीवन खुशियों से भरा होता है। ये अपने काम के प्रति पूरे समर्पित होते हैं। इनकी यही खूबी इन्हें सफलता की ओर जाती हैं।
इस तरह के लोग बेहद भावुक और सेंसेटिव होते हैं। ये दूसरों की भावनाओं की कद्र करते हैं। कभी किसी को निराश नहीं करते।
होंठों के अलावा जिन लोगों के कंधे पर तिल होता है। ये अपनी जिंदगी में एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। ये बेहद शांत किस्म के व्यक्ति होते हैं।
जिन लोगों की हथेली में तिल होता है, वह खुद तो खुश रहते ही हैं बल्कि दूसरों की खुशियों का भी ख्याल रखते हैं। हमेशा सकारात्मक विचार रखते हैं।
अगर आपके होंठ, कंधे और हथेली पर तिल हैं, तो आप किसी सौभाग्यशाली से कम नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com