Hansika के लेटेस्ट एथनिक लुक्स हैं क्लासी, करें ट्राई


By Akshara Verma27, Apr 2025 09:30 AMjagran.com

Hansika के लेटेस्ट रॉयल एथनिक लुक्स

साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस Hansika Motwani के रॉयल एथनिक लुक्स लड़कियों का दिल जीत लेते हैं। स्टोरी में आज हम आपको दिखाने जा रहें हैं, एक्ट्रेस के आउटफिट्स, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

फ्लोरल लहंगा

एक्ट्रेस ने येलो और रेड कलर का फ्लोरल लहंगा हैवी ज्वेलरी के साथ कैरी किया है, जो देखने में रानी जैसा लुक दे रहा है। नई नवेली दुल्हन इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

स्टाइलिश ब्लाउज विद साड़ी

Hansika ने हैवी साड़ी को डिजाइनर और स्टाइलिश ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। एक्ट्रेस का यह आउटफिट यंग गर्ल्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है।

प्रिंटेड साड़ी

डीप ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने प्रिंटेड साड़ी पहन रखी है। साथ ही, टाइट बन हेयर स्टाइल लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है। आप शादी में बोल्ड मेकअप और मेसी बन हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।

शिमरी लहंगा

यंग गर्ल्स फंक्शन में हॉट दिखने के लुक्स एक्ट्रेस के रेड शिमरी लहंगे को कॉपी कर सकती हैं। साथ ही, लुक को बेहतर बनाने के लिए आप डिजाइनर ब्लेजर और डार्क स्मोकी आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं।

स्टाइलिश नेट साड़ी

Hansika की सिंपल स्टाइलिश नेट साड़ी देखने में खूबसूरत लग रही है। यंग गर्ल्स हॉट ब्लाउज डिजाइन के साथ कैरी कर सकती हैं। साथ ही, स्टाइलिश लुक के लिए डार्क मेकअप ट्राई करें।

अट्रैक्टिव ब्लैक साड़ी

एक्ट्रेस साड़ी में परी जैसी लग रही हैं। आप कॉलेज पार्टी में एथनिक लुक कैरी करना चाहती हैं, तो यह साड़ी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। साथ ही, आप मेसी बन और बोल्ड मेकअप को भी ट्राई कर सकती हैं।

डिजाइनर एथनिक लुक

एक्ट्रेस ने धोती स्टाइल स्कर्ट के साथ वी शेप शॉर्ट कुर्ती को स्टाइल किया है, जो देखने में बेहद रॉयल और यूनिक लुक दे रहा है। आप त्योहारों पर इस लुक को कर्ली हेयर स्टाइल के साथ पहन सकती हैं।

Hansika Motwani जैसे एथनिक आउटफिट्स को आप पार्टी या शादी में स्टाइल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@ihansika)