दूध में ये चीजें मिलाकर खाने से रहेंगे निरोग


By Farhan Khan22, Oct 2024 03:39 PMjagran.com

दूध का सेवन

दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-डी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना दूध पीने से हड्डियां और दांत मजबूत रहते है।

दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप दूध में ये चीजें मिलाकर पीते हैं, तो इससे आप निरोग रहेंगे। आइए इसके बारे में जानें।

बादाम और अखरोट

रात में भिगोए हुए बादाम और अखरोट मिलाकर पीने से दिमाग तेज और हृदय के स्वास्थ्य में भी सुधार होता हैं।

हल्दी मिलाकर पिएं

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, ऐसे में दूध में इसे मिलाकर पीने से शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है।

चिया सीड्स

ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर चिया सीड्स या फ्लैक्स सीड्स दूध में मिलाकर पीने से पाचन अच्छा रहता हैं।

दालचीनी

दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

गाय का घी

दूध में गाय का घी मिलाकर पीने से त्वचा के लिए फायदेमंद और यह पाचन को सुधारने का काम करता है। इससे स्किन भी हेल्दी रहती है।

केला या पपीता

दूध में केला या पपीता मिलाकर पीने से भरपूर एनर्जी मिलती है। इससे पाचन भी दुरुस्त रहता है क्योंकि इसमें नेचुरल मिठास और विटामिन होता है।

लंबे समय तक निरोग रहने के लिए आप दूध में ये चीजें मिलाकर पी सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com