नारियल तेल का इस्तेमाल बालों से लेकर त्वचा तक के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब इसमें कुछ खास चीजें मिलाकर लगाया जाए तो यह त्वचा को चमकदार बना देता हैं? जी हां। आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें है।
एलोवेरा जेल में त्वचा को सूदिंग और हाइड्रेट करता है। इसे मिक्स करके त्वचा पर लगाएं साथ ही, हल्के हाथों से मसाज करें। एलोवेरा जेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, जिससे स्किन ग्लो करने लगती है।
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते है। जब हल्दी को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाया जाता है, तब त्वचा चमकदार और कोमल हो जाती हैं।
गुलाब जल स्किन को ठंडक, हाइड्रेट और टोन करने में मदद करता है। इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा फ्रेश दिखने लगती है। साथ ही, यह स्किन को नेचुरल ग्लो प्रदान करता हैं।
Vitamin E एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा के फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर आप अपनी त्वचा को एक निखार देने के साथ-साथ उम्र के असर को भी कम कर सकती हैं।
नींबू का रस त्वचा को टोन करने और उसे गहराई से साफ करने के लिए जाना जाता है। जब इसे नारियल तेल के साथ मिलाया जाता है, तो यह त्वचा पर जमी गंदगी को हटाकर चेहरे को ताजगी देता है।
शहद में नेचुरल मॉइश्चराइजिंग के गुण पाए जाते है, जो त्वचा को नमी के साथ-साथ मुलायम और चमकदार भी बनाते है। जब इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाया जाता है तो यह आपकी त्वचा को एक खास निखार दे देता है।
फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik