इन 4 परेशानियों की 1 दवा है नागरमोथा का पौधा


By Farhan Khan28, Feb 2025 05:00 PMjagran.com

नागरमोथा के फायदे

नागरमोथा को मोथा भी कहा जाता है। इसके पत्ते, बीज व जड़ सभी में अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि नागरमोथा का पौधा किन परेशानियों को दूर कर सकता है।

आंखें रहेंगी हेल्दी

आज के डिजिटल युग में आंखों से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। अगर आप इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में नागरमोथा आपके लिए किसी अमृत से कम नहीं है।

पीरियड के दर्द में निवारक

जिन महिलाओं को माहवारी के समय पेट में दर्द, ज्यादा ब्लीडिंग जैसी परेशानियां होती हैं, उन्हें नागरमोथा का इस्तेमाल करना चाहिए।

स्किन संबंधी समस्याओं से राहत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नागरमोथा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आपको स्किन संबंधी समस्याओं से आपको राहत दिला सकता है।

सूखी खांसी से निजात

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि नागरमोथा का काढ़ा बनाकर इसका सेवन करने से सूखी खांसी से निजात मिल सकती है।

बुखार में रामबाण

अगर आपको बुखार आ रहा है, तो ऐसे में आपको नागरमोथा का काढ़ा बनाकर इसका सेवन करना चाहिए। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

नागरमोथा सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें

नागरमोथा का इस्तेमाल अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका सेवन करने से सीने में जलन, उल्टी या जी मिचलाना, और एलर्जी होना आदि समस्याएं हो सकती हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com